फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक लाख 57 हजार मतदाताओं की नहीं हो सकी मैंपिग, जारी होेगा नोटिस

Mon, 29 Dec 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक लाख 57 हजार 29 मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। इन मतदाताओं के नाम की मैंपिग नहीं हो पाई है। 31 दिसंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद नोटिस का जवाब, साक्ष्य, दावा और आपत्ति के साथ देना होगा। यह प्रक्रिया आगामी 21 फरवरी तक चलेगी। उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर मिले दावों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी को होगा।
विज्ञापन

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 26, 95, 030 रही। एसआईआर प्रक्रिया के बाद 5,26,040 मतदाता कम हो गए हैं। घटे मतदाताओं में मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित और डुप्लीकेट श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग होने से इनके नाम घटने के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 21, 92, 390 हो गई है। इनमें मैपिंग नहीं होने से बचे उन 1,57,029 मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे, जिनकी ओर से नोटिस के बाद जवाब में साक्ष्य प्रमाणित होंगे।
जिन मतदाताओं के साक्ष्य प्रमाणित नहीं होंगे, उनके नाम ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद मतदाता सूची से घट जाएंगे। दावे व आपत्तियों के साथ ही एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले मतदाता प्रारूप-छह के माध्यम से आवेदन कर नई मतदाता सूची में पहली बार मतदाता बन सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की शुरूआत बीते चार नवंबर 2025 को शुरू हुआ था। जिसे चार दिसंबर 2025 तक पूरा करना था, लेकिन आयोग के सामने पूरा नहीं होने की स्थिति सामने आई थी, इसको लेकर आयोग ने तिथि में वृद्धि कर 11 दिसंबर और फिर इसके लिए अंतिम तिथि 26 दिसंबर तय की। जिसके बाद निर्धारित तिथि पर मतदाताओं का डिजिटाइजेशन किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें