कोरिया मंदिर के प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित झुंगवा क्रॉसिंग के पास एक चार पहिया वाहन की चपेट में आने से कोरिया मंदिर के प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें कसया सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पालिका कुशीनगर के वार्ड-21 बुद्धनगरी (सुखारीछपरा) निवासी सुशील पाठक (45) कुशीनगर स्थित कोरिया मंदिर में प्रबंधक थे। मंगलवार देर रात बाइक चलाते हुए मंदिर से घर के लिए जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के झुंगवा क्रॉसिंग के पास एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन्हें कसया सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चार पहिया वाहन को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में कुशीनगर पुलिस चौकी इंचार्ज शर्मा सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक परिजन की तहरीर के मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।