बताया जा रहा है कि रामकरण प्रसाद अपने बहनोई के घर आया और वहीं से फोन किया। उसे बताया कि घर की चाबी बाहर कहीं ईट से दबाकर रखी हुई थी। चाबी लेकर घर का ताला खोला और कमरे में रात को रुका था। मौत की सूचना पाकर उसकी बहन और बहनोई घर पहुंचे। किसी ने तब तक उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने के एसआई पुरुषोत्तम पांडेय, कांस्टेबल अमित यादव और सोनू चौहान मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिए। उसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि मृतक की बहन प्रभावती देवी की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक नशे का आदी था। उसके पास गांजा मिला है। वह बार-बार आक्रोशित हो जाता था।
बहन के घर से बीस दिन पहले केरल गया था रामकरण
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के असना गांव के छोटे टोले पर बहन के घर आया रामकरण प्रसाद 20 दिन पहले डेढ़ माह तक अपने बहन के घर पर ही रह रहा था। बीस दिन पहले अपनी बहन के घर से ही केरल कमाने के लिए गया था। शुक्रवार को केरल से सीधा अपने बहन के घर पहुंचा। वहां घर में ताला बंद था। बहन से फोन पर बात करके चाबी लेकर ताला खोला और कमरे में सोने चला गया।