फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खुद का आईएफएस अधिकारी बताकर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। खुद को आईएफएस अधिकारी बता युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी के आरोपी को रविंद्र नगर धूस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से फर्जी पहचान पत्र, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, मोहर और मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुद को आईएफएस अधिकारी बताकर विभिन्न सरकारी विभागों में फर्जी कार्ड दिखाता है और ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविंद्र नगर धूस पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से रविवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवा निवासी पवन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक फर्जी आईडेंटिटी कार्ड, दो फर्जी आधार कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, तीन मोहरें, एक इंकपैड, एक डायरी, दो मोबाइल फोन (रेडमी व लावा) और दो प्रोटोकॉल पेपर बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आईएफएस अधिकारी बनकर कूटरचित प्रोटोकॉल तैयार करता था और ईमेल के माध्यम से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भेजता था, जिससे उसकी पहचान असली अधिकारी के रूप में स्थापित हो सके। इसके बाद वह ग्रामीण युवकों को नौकरी, प्रमोशन या अन्य सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे रुपये ऐंठता था। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया है। इसके संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें