फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस लाइन को जोड़ेगी मुख्य सड़क, निर्माण शुरू

Sat, 23 May 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय की उत्तरी बाउंड्री के पास से करीब 100 मीटर लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण पूरा होने से लोगों को सीएमओ, एआरटीओ, एसपी समेत अन्य कई महत्वपूर्ण कार्यालय की तरफ आना-जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

पडरौना-कसया मार्ग स्थित रविंद्रनगर धूस पर जिला मुख्यालय के सभी कार्यालय हैं। रविंद्रनगर चौक एसपी कार्यालय की दूरी करीब एक किलोमीटर है। एसपी कार्यालय के पास ही जिला स्टेडियम, उद्यान विभाग, सेवा योजन, अग्निशमन विभाग है। इन कार्यालयों में जाने वाले लोगों को रविंद्रनगर चौक से जाना पड़ता है। जिला बनने के बाद से अब तक एसपी कार्यालय की तरफ से जाने का केवल यही एक मुख्य मार्ग है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने करीब चार करोड़ रुपये की लागत से दीवानी न्यायालय की उत्तरी बाउंड्री के पास से करीब 100 मीटर लंबी टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है।
इस सड़क के निर्माण होने से पडरौना की तरफ से एसपी कार्यालय की तरफ से जने वाले लोगों को न केवल सहूलियत मिलेगी, बल्कि उनके लिए एसपी कार्यालय के अलावा जिला स्टेडियम, उद्यान विभाग, अग्निशमन विभाग की तरफ से जाने में एक किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी। एआरटीओ और सीएमओ कार्यालय की तरफ से जाने में 500 मीटर दूरी की बचत होगी।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्य मार्ग से दीवानी न्यायालय की उत्तरी बाउंड्री के रास्ते एसपी कार्यालय की तरफ से जाने वाले मार्ग तक करीब 100 मीटर लंबी टू-लेन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद अन्य निर्माण कार्य होंगे। -मुकेश वर्मा, एई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें