फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : सुरक्षा चाक-चौबंद, तैनात हुए मजिस्ट्रेट

Fri, 13 Feb 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविवार को महाशिवरात्रि को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। तैनात मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में भ्रमण कर शिव मंदिरों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना, मेला एवं जुलूस के आयोजन की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि महाशिवरात्रि को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सभी प्रमुख स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। जनपद स्तर पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तहसील स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट तथा चौकी/थाना स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सुपर जोनल मजिस्ट्रेट क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी व्यवस्थाओं की समग्र निगरानी करेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट तहसील क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभागीय समन्वय सुनिश्चित करेंगे। जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मौके की स्थिति पर पैनी नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 05564-240590 है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी अधिकारियों की सतत निगरानी एवं समन्वय किया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर कुबेरस्थान थाना क्षेत्र स्थित कुबेरनाथ मंदिर, थाना तरयासुजान क्षेत्र का पुराना शिव मंदिर तमकुहीराज, थाना रामकोला क्षेत्र का अमवा शिव मंदिर, थाना हनुमानगंज क्षेत्र का पथलेश्वरनाथ मंदिर, थाना पडरौना क्षेत्र का सिधुवा स्थान मंदिर, थाना जटहां बाजार क्षेत्र के कटाई भरपुरवा उचका टोला स्थित शिव मंदिर, थाना कराया क्षेत्र के करहिया हजारी पट्टी शिव मंदिर, कोतवाली हाटा क्षेत्र के महादेव छपरा एवं पगरा शिव मंदिर, थाना कप्तानगंज क्षेत्र के रामजानकी घाट शिव मंदिर, करबा शिव मंदिर, नेबुआ रायगंज शिव मंदिर, गोईती बुजुर्ग शिव मंदिर और थाना पटहेरवा क्षेत्र के शिव सरया मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें