फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने सेवा नियमावली बनाने की मांग की

Sun, 14 May 2017 11:51 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सेवा नियमावली बनाने की मांग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल में रविवार को अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण विज्ञान शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें शिक्षकों ने मदरसा शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि मदरसा आधुनिकीकरण की यह योजना पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में ही संचालित हुई थी, लेकिन प्रदेश और देश में भाजपा सरकार होने के बाद भी शिक्षकों को दो वर्ष से मानदेय नहीं मिल रहा है। इस वजह से मदरसा शिक्षक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है। उन्होंने मदरसा शिक्षकों को स्थायी करने, बकाया मानदेय देने, सेवा नियमावली बनाए जाने और मदरसा शिक्षकों को केंद्र सरकार के बराबर ही प्रदेश सरकार से अंशदान दिए जाने की मांग की। इस बैठक में जैनुल आबेदीन, जहीरुद्दीन अंसारी, कामिल परवेज, अनवारुल सिद्दीकी, ताहिर हुसैन, शहाबुद्दीन, अशोक शर्मा, हैयूम, जावेद अहमद, रशीद अंसारी, सुलेमान अली, रियाजुद्दीन, मैनुद्दीन, उमेश यादव, फिरोज, इश्तेयाक, निजामुद्दीन, मुस्तफा अंसारी, कलाम अंसारी, आलमगीर खान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें