मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत
सुकरौली(कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिड़रा गांव में होली के एक दिन पहले शाम को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
हाटा कोतवाली के पिड़रा गांव के बाबू टोला में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच होली के एक दिन पहले मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के सूर्यभान चौहान (55) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की देर शाम उनकी मौत हो गई। सूर्यभान की पत्नी लीलावती की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका भी इलाज लखनऊ में चल रहा है। संवाद