फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर पेड़ से टकराई लग्जरी बस, मची चीख पुकार

विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बसे।
विज्ञापन
पकवा इनार। (कुशीनगर)। कुशीनगर में फोरलेन हाईवे पर यात्रियों से भरी दिल्ली से दरभंगा जा रही निजी बस हिरन्नापुर के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत था कि इस हादसे में बस में सवार सिर्फ एक किशोरी ही घायल हुई। हादसे की सूचना के बाद आई पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और दूसरे वाहनों से उन्हें गंतव्य भेजवाया।
विज्ञापन

दिल्ली से दरभंगा जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह के करीब 11:45 बजे आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने करते समय अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। यात्रियों के अनुसार, बस में 60 यात्री सवार थे। पेड़ से टकराने के बाद बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे में घायल 14 वर्षीय रूपा कुमारी, जो बिहार के दरभंगा जिले के लोरका की रहने वाली है। सीएचसी कसया में प्राथमिक उपचार किया गया।
बस में सवार मधुबनी जिले के यात्री सद्दाम ने बताया कि हादसे से पहले हेतिमपुर टोल के समीप संचालित सैठी ढाबा पर बस रुकी थी, जहां सभी बस यात्रियों ने भोजन किया। इसके बाद बस टोल टैक्स से होकर निकलने के बाद हेतिमपुर होकर फोरलेन स्थित हिरन्नापुर कट के पास पहुंचने के दौरान आगे बिहार की तरफ जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित हो गई। कहा कि हादसे के दौरान बस की रफ्तार तेज थी। बस में बिहार के गोपालगंज, मधुबनी, गायघाट और दरभंगा के यात्री सवार थे। मौके पर कुशीनगर आई चौकी पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाले और उन्हें गंतव्य को दूसरे वाहनों से भिजवाए। पुलिस ने बस मालिक को घटना की सूचना दे दी है। बस के अंदर और उपर काफी सामान भी लदा है। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। बस में सवार एक बच्चे को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें