फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर तीन महिला समेत सात पर मारपीट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव गांगीटिकर में हुए मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन महिला समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित पिंकी सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया न्यायालय में वाद दाखिल कर कहा था कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी श्रीराम सिंह, कांति देवी, अजित सिंह, अंकिता देवी, दूरविजय, सुमन देवी, रामप्रवेश सिंह ने गोलबंद होकर लाठी डंडे से बीते 22 जुलाई की शाम करीब चार बजे उनके घर में घुसकर तोड़ फोड़ करने लगे। विरोध करने पर अपशब्द बोलते हुए लाठी-डंडा व लात-मुक्का से मार कर घायल कर दिया। मारपीट का शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बीच बचाव करने आए, तो उन्हें मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। गांव के लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। मामले में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसकी सूचना पुलिस उच्चाधिकारियों को भी दी गई, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नही हुई। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच का आदेश दिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया है कि न्यायालय के आदेश पर तीन महिला सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें