फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लंपी बीमारी से पशुपालकों में दहशत, टीकाकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। लंपी बीमारी से क्षेत्र के पशुपालक भयभीत हैं। विभाग पशुओं को टीका नहीं लगा रहा है। पशुपालकों का आरोप है कि राजकीय पशु चिकित्सालय की ओर से टीकाकरण को लेकर कोई कारगर कार्रवाई नहीं की जा रही है। समउर बाजार में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। एक चिकित्साधिकारी को यहां का चार्ज दिया गया है। वह भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगुरी पट्टी प्रधान प्रतिनिधि आलमगीर खान का कहना है लंपी बीमारी को देखते हुए पशुपालक चिंतित हैं। राजकीय पशु चिकित्सालय पर तैनात चिकित्सक कभी भी नियमित समय से अस्पताल पर नहीं आते हैं।
विज्ञापन

इस अस्पताल में पशुओं का इलाज कराने के लिए बिहार बुजुर्ग, गगुआ, मठिया, पिपरा बघेल, हरपुर, बेलही, लक्ष्मीपुर, सरेया बुजुर्ग, मंगुरी पट्टी, कोटवा, टीकमपा, मीर बिहार आदि गांवों के पशुपालक आते हैं। प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तमकुही ज्ञानेन्द्र किशोर सिंह का कहना है कि जिले में चिकित्सक की कमी है। उस अस्पताल के चिकित्सक के पास तीन और अस्पताल का प्रभार है। प्रयास किया जा रहा है पशुओं को टीका लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें