तमकुहीरोड। गन्ना अनुसंधान संस्थान के पास तमकुहीराज जाने वाले मार्ग पर सोमवार की देर रात एक व्यक्ति का मोबाइल एक बाइक सवार तीन बदमाश छीनकर भाग गए। पीड़ित की लिखित शिकायत पर सेवरही पुलिस तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। सेवरही थाना क्षेत्र के धुरियाहाता के ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रसाद अपने साथी रविंद्र यादव व भरत प्रसाद के साथ बाइक से सोमवार की रात करीब नौ बजे एक दोस्त के घर भोजन करने जा रहे थे। गन्ना अनुसंधान संस्थान के पास तमकुहीराज जाने वाले मार्ग पर ग्राम प्रधान के साथ जा रहे रविंद्र यादव मोबाइल से किसी से बात करने लगे। उसी दौरान एक बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और उनका मोबाइल छीनकर वहां से भाग गए। सेवरही एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।