फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गणित ओलंपियाड में लकी गुप्ता ने मारी बाजी, तनवीर दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सदर बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक के कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय सेमरा हरदो के लकी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय बहोरापुर के तनवीर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय सेमरा हरदो के लकी तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड के लिए किया जाएगा।
खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि गणित ओलंपियाड बच्चों में तार्किक क्षमता और गणना कौशल विकसित करने के साथ ही विषय के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एआरपी नित्यानंद मिश्र, मनीष बाजपेई, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी और कुंजेश्वर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें