फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलिंडर ने लगी आग

विज्ञापन
भरवलिया प्राथमिक विद्यालय में जले सिलिंडर को किचन से बाहर करते पुलिस कर्मी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलिंडर ने लगी आग
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भरवलिया में एमडीएम का भोजन बनाते समय हुआ हादसा
पडरौना। नगर के भरवलिया प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को एमडीएम का भोजन बनाते समय रसोई गैस सिलिंडर में आग पकड़ लिया। स्कूल के किचन से तेज लपटे उठते देख बच्चे चिल्लाने लगे। आसपास के लोग और बावली चौक पर खड़ी 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।
रामकोला रोड के किनारे भरवलिया प्राथमिक विद्यालय है। इसके किचन शेड में सुबह करीब नौ बजे रसोइया एमडीएम बना रही थी। रसोई गैस सिलिंडर की पाइप लीकेज होने की वजह से उसमें आग पकड़ लिया। आग लगते ही रसोइया चिल्लाती हुई किचन से बाहर निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिकाएं भी विद्यार्थियों को कक्ष से बाहर करने लगीं। इसके चलते परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और चौराहे पर खड़ी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और रसोई गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। आग बुझाने के दौरान भरवलिया गांव निवासी अरविंद चौहान के दोनों हाथ झुलस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें