फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरी और दूध की जगह केवल परोसी गई तहरी

विज्ञापन
रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ातीं शिक्षक।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
तहरी और दूध की जगह केवल परोसी गई तहरी
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर और साढ़ी बुजुर्ग के तिवारी टोला में बच्चों को नहीं मिला दूध
तय मीन्यू के मुताबिक परिषदीय विद्यालयों में नहीं परोसा जा रहा एमडीएम
पडरौना। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के तय मीन्यू के मुताबिक विद्यार्थियों को भोजन नहीं परोसा जा रहा है। बुधवार को विद्यार्थियों को तहरी और दूध देने की बारी थी, लेकिन रसूलपुर और साढ़ी बुजुर्ग के तिवारी टोला स्थित परिषदीय विद्यालयों में केवल तहरी परोस कर काम चला लिया गया। यह खुलासा ‘अमर उजाला’ के पड़ताल में हुआ है।
प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में सुबह 11:10 बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक रूपाली श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक माधुरी देवी और शिक्षामित्र राजेश्वर शुक्ल व रंजना शुक्ला छात्र-छात्राओं को पढ़ाते नजर आए। पूछने पर विद्यार्थियों ने बताया कि आज खाने के लिए तहरी मिली है। दूध नहीं दिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि दूध की तलाश की गई है, लेकिन नहीं मिल सका। इस विद्यालय की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त है। शौचालय, पेयजल समेत अन्य व्यवस्था चाक चौबंद मिली। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में 62 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें 26 विद्यार्थी बुधवार को स्कूल आए थे।
विज्ञापन

सुबह 11:45 बजे साढ़ी बुुजुर्ग के तिवारी टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अपने-अपने कक्ष में पढ़ाते मिले। सहायक अध्यापक अनुपम तिवारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक अजय सिंह विभागीय कार्य से बीआरसी गए हैं। इनके अलावा सहायक अध्यापक अखिलेश गुप्ता, रुचि शुक्ला और शिक्षामित्र प्रिया गोविंद राव विद्यालय में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में 112 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें 65 विद्यार्थी स्कूल आए हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि बुधवार को उन्हें तहरी मिली है। जबकि दूध पीने को नहीं मिला।
11:30 बजे प्राथमिक विद्यालय कोहड़ा में प्रधानाध्यापक प्रियंका सिंह स्कूल चलो रैली की तैयारी करती मिलीं। बच्चे स्कूल परिसर और कक्षाओं में खेलते मिले। अन्य शिक्षक स्कूल की साफ-सफाई कराती मिलीं। प्रधानाध्यपाक ने बताया कि विद्यालय में सहायक अध्यापक सोनम मौर्या, शिक्षामित्र मंजू यादव, विश्वजीत और प्रतिभा सिंह तैनात हैं। 65 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें 56 विद्यार्थी आए हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें खाने को तहरी और पीने को दूध मिला है।
विज्ञापन

कोट
परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समेत अन्य व्यवस्था के लिए विभाग पूरी तरह गंभीर है। बुधवार को एमडीएम में तहरी और दूध देने की व्यवस्था है। जिन विद्यालयों में दूध नहीं दिया गया है, उन्हें नोटिस देकर दूध नहीं देने के बारे में जानकारी ली जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी, एडी (बेसिक) गोरखपुर/बीएसए कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें