फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपातकाल देश के लोकतंत्र पर बदनुमा दाग : सूर्य प्रताप शाही

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सूर्यप्रताप शाही।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
आपातकाल देश के लोकतंत्र पर बदनुमा दाग : सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन

- लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़रौना। 25 जून की रात भारत में दमन के अभूतपूर्व दौर की शुरुआत हुई। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर राष्ट्रपति ने आपातकाल के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। देश के लोकतंत्र पर सबसे बदनुमा दाग लगाकर अगले 21 महीने नागरिक अधिकार छीन लिए गए। सत्ता के खिलाफ बोलना अपराध हो गया, विरोधी जेलों में ठूंसे गए। उन दिनों देश ने जबरन नसबंदी का भयावह दौर भी देखा।
यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। वह शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही फैसले के खिलाफ देश भर में जो आंदोलन चला था वह व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन था। जिसे कुचलने के लिए इंदिरा गांधी ने लोकतांत्रिक मर्यादा को तार-तार कर दिया था। उन्होंने बताया कि आपातकाल के काले दौर को याद करते हुए हर कोई कांप उठता है। इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी के दौरान आम लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर ही पहरा लगाकर यातनाएं देकर अंग्रेजों को भी पीछे छोड़ दिया था। आपात काल के दौरान यहां पुलिस ने इंदिरा गांधी की सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलने वालों के नाखून तक उखाड़े थे। इमरजेंसी के खिलाफ हल्ला बोलने पर एक ग्रेजुएट छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

सम्मान समारोह को सांसद विजय कुमार दुबे, पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र, मदन गोविंद राव ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता और आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र तथा संचालन बंका सिंह ने किया। इस दौरान खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, तारा प्रसाद सिंह, अखिलेश मिश्र, लल्लन मिश्र, जयप्रकाश शाही, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
उमाशंकर सोनी, रामेश्वर कुशवाहा, नरेंद्र वर्मा, राधाकृष्ण, सुरेश चौरसिया, रामनगीना, राजेंद्र अग्रवाल, रमाशंकर, रामजी, सीताराम त्रिपाठी, सरिता त्रिपाठी, केश्वर गुप्ता, हीरा साहू, व्यास दूबे, परमार्थ सिंह, गिरधर त्रिपाठी, पारस प्रसाद, रामप्रसाद सिंह, सचिन दीक्षित, रामबगेदन सिंह, बसन्त कुमार व केदार सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें