फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली में डीएम व एसपी से सुनी फरियाद

विज्ञापन
रामकोला थाना समाधान दिवस में फरियाद सुनते एसएचओ नीरज कुमार राय।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली में डीएम व एसपी से सुनी फरियाद
विज्ञापन

- 24 मामलों में से छह का मौके पर किया गया निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले के सभी थानों में फरियाद सुनी गई। इसी क्रम में शनिवार को डीएम एस राजलिंगम व एसपी धवल जायसवाल, एसडीएम महात्मा सिंह ने पडरौना कोतवाली में फरियाद सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
डीएम और एसपी के सामने 24 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से राजस्व के 15 तथा पुलिस विभाग के नौ मामले आए। पुलिस विभाग के दो मामलों का तत्काल मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व से संबंधित चार मामलों को निस्तारित किया गया। कुल 18 मामले बच गए। इसमें राजस्व के 11 तथा पुलिस विभाग के सात मामले शेष थे। बचे मामलों को डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने लेखपालों के रजिस्टर को भी चेक किया तथा रजिस्टर में लेखपाल की ओर से नियमित रूप से भू-पैमाइश व अन्य संबंधित मामलों का विवरण सहित उल्लेख किए जाने के लिए निर्देशित भी किया।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला थाने में 10 मामले भूमि संबंधित आए इसमें से एक का ही निस्तारण हो सका। नौ मामले संबंधित लेखपालों को दे दिया गया।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार अहिरौली बाजार थाने में 11 मामला आए। इसमें से भूमि संबंधित आठ और पुलिस के तीन मामले थे। इसमें से एक का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना में नौ मामले आए। इसमें से दो का तत्काल निस्तारण किया गया। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थाने में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने फरियाद सुनी। इनके सामने 14 मामला पहुंचे। इसमें से मौके पर दो निस्तारण किया गया। बरवापट्टी प्रतिनिधी के अनुसार बरवापट्टी में थाने में पांच मामले आए इसमें से तीन का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें