पडरौना। लखनऊ में मुख्यमंत्री की तरफ से आयोजित वन क्लिक डीबीटी के माध्यम से फसल बीमा व आपदा राहत राशि वितरण कार्यक्रम का शनिवार को विकास भवन सभागार में प्रसारण हुआ। इसके बाद योजना के लाभान्वित लोगों में सहायता राशि की प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। किसानों की आय दो गुनी हो इसके लिए कई योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि समेत अन्य कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा के दावों का चेक और राजस्व एवं आपदा विभाग की तरफ से संचालित दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों में सहायता राशि का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया।
इस दौरान सीडीओ बंदिता श्रीवास्तव, उपकृषि निदेशक अतींद्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका आदि मौजूद रहे।