संतकबीरनगर। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में शुक्रवार को कुल 108 देसी शराब की दुकानों में से 103 दुकानों के नवीनीकरण के बाद बाकी के पांच शराब की दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के माध्यम से हुआ।
खलीलाबाद सुगर मिल, सेमरियांवा, चकदही (पायलपार), कटाई एवं भीखाड़ाड की दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के माध्यम से जिला चयन समिति ने कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई है। वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य का शत-प्रतिशत व्यवस्थापन हो गया है।
इस अवसर पर आबकारी आयुक्त नामित सहायक आबकारी आयुक्त, प्रवर्तन, बस्ती तथा जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।