फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फार्मर रजिस्ट्री के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Sat, 21 Mar 2026 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। ग्राम पंचायतों में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय व विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में लेखपालों और ग्राम पंचायत सहायकों के बीच एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। बीडीओ राजेश श्रीवास्तव और एडीओ एजी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि शासन ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग से समन्वय स्थापित कर पंजीकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को इससे वंचित नहीं रहना है, क्योंकि पंजीकरण न कराने पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ रुक सकता है। फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण के लिए किसानों को खतौनी, आधार कार्ड व आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है। पंजीकरण की प्रक्रिया ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जाएगी। जो किसान रजिस्ट्री नहीं कराएंगे, वह लोग किसान सम्मान निधि योजना की दिसंबर के बाद की किश्त से वंचित होना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें