फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नौ मई तक सतही हवा के साथ हल्की बारिश के आसार

Wed, 06 May 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। करीब एक सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को जिले में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश के बारिश हुई। मंगलवार को एक फिर मौसम ने करवट ली और सुबह हल्की धूप निकली। इसके कुछ देर बाद आसमान में कभी बादल छाने तो कभी धूप होता रहा। मौसम के इस बदलाव से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने इस तरह के मौसम आगे भी जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी नौ मई तक आसमान में बादल छाए रहने और सतही हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में इस तरह के बदलवा देखने को मिल रहे हैं। मौसम के इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट की उम्मीद है। मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने छह से नौ मई तक कुशीनगर का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके अनुसार छह से नौ मई तक जिले में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने और तेज सतही हवा चलने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 61 से 68 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षित आर्द्रता 30 से 34 प्रतिशत रह सकती है। इस दौरान तीन से 22 किलोमीटर/घंटा की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें