फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाले के प्रहार से हुई थी तेंदुए की मौत, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाले के प्रहार से हुई थी तेंदुए की मौत, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में तेंदुआ की मौत भाला के प्रहार से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। वन विभाग ने वन कार्यालय में अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया है। खड्डा थाने में भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
बुधवार को सुबह सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य के जंगल से निकलकर एक तेंदुआ खड्डा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के निकट बांस की एक कोठ के पास सरिता व छोटेलाल को घायल कर दिया था। कुछ देर बाद तेंदुआ की भी मौत हो गई थी। वह गंभीर रूप से घायल था। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ पहले से ही घायल था। खड्डा वन विभाग के कर्मचारी तेंदुआ के शव को बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम कराने गोरखपुर चिड़ियाघर लेकर पहुंचे। वहां पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया तो उसे भाला से मारे जाने की पुष्टि हुई। बाद में तेंदुआ का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद खड्डा रेंजर ने अपने स्तर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर खड्डा बीके यादव ने बताया कि शिवपुर गांव में मृत मिले तेंदुआ को भाला से मारने की पुष्टि पोस्टमार्टम में उजागर हुई है। नियम के मुताबिक वन कार्यालय में अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें