अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी सेवरही सीएचसी
- पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने लिया गोद
संवाद न्यूज एजेंसी
सेवरही। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने सेवरही सीएचसी को गोद लिया। इस दौरान उन्होंने अस्तापल का निरीक्षण कर ओपीडी, एक्सरे, वार्ड और मैटर्निटी विंग में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। पूर्व विधायक ने जल्दी ही यहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा किया।
बृहस्पतिवार की दोपहर में सेवरही सीएचसी पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने पर ही मजबूत राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना साकार हो सकेगी। इसको देखते हुए भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए प्रयास किया है। पहले प्रदेश में केवल 12 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब योगी सरकार के प्रयासों से प्रदेश में 30 मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। इसके अलावा दो एम्स की स्थापना भी की गई है। सेवरही सीएचसी के ओपीडी, एक्सरे रूम, औषधि कक्ष, वार्ड और मैटर्निटी विंग का निरीक्षण करने के बाद डॉ. पीके राय ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित जायसवाल से जरूरी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
इस दौरान केन यूनियन के चेयरमैन धीरेंद्र कुमार राय, व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष अनूप सोनी, अवधेश राय, डॉ. बाबूलाल प्रसाद, प्रह्लाद प्रसाद केशरी, गणेश सोनी, बैैजनाथ राय, दीपू राय, सतीश जायसवाल, सरल शर्मा, संजय राय, राजू श्रीवास्तव, बृजभूषण मिश्र, रंजन जायसवाल, राहुल वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, शालू जायसवाल, रामनरेश मिश्रा, मीरा देवी, केशव राय आदि मौजूद रहे।