फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: ईद मिलादुन्नबी की जुलूस में युवकों का उपद्रव, मकान पर किया पथराव; बाजार में तनाव का माहौल

Thu, 28 Sep 2023 10:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कसया के गोला बाजार में जुलूस में उपद्रव करने वाले छह उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजे समेत दो वाहन सीज कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
जुलूस में युवकों का उपद्रव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के गोला बाजार मोहल्ले में ईद मिलादुन्नबी की जुलूस में बृहस्पतिवार को एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के मकान पर पथराव किया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए और तनाव बढ़ गया। उपद्रवियों का उपद्रव देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी बैकफुट पर आ गए। 

विज्ञापन


पुलिस ने एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। डीजे समेत दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। नगर में तनावपूर्ण महौल को देखते हुए कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। विवाद की वजह एक दल के नेता का व्यंगात्मक भाषण डीजे पर बार-बार बजाना बताया जा रहा है।

ईद मिलादुन्नबी का जुलूस नगर में सुबह 10 बजे से निकला। डीजे की धुन के साथ जुलूस नगर में भ्रमण कर रहा था। नगर के नौका टोला का जुलूस शाम करीब 4 बजे गोला बाजार मोहल्ले में पहुंचा। ट्रैक्टर-ट्राली पर बंधे डीजे पर एक राजनीतिक दल के नेता का व्यंगात्मक भाषण बार-बार जुलूस में शामिल युवक बजा रहे थे। वे हाथ में 15 लिखा हुआ तख्ती लहरा रहे थे। गोला बाजार मोहल्ले के एक वर्ग का युवक बार-बार व्यंगात्मक भाषण को बजाने से मना किया। 
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि इसके बाद जुलूस में शामिल युवक उसे मारने के लिए दौड़ा लिए। युवक एक घर में जाकर छिप गया। उस घर पर उत्तेजित युवकों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही दूसरे पक्ष के लोग भी घरों से निकले गए और दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इसी बीच पुलिस को देख जुलूस में शामिल युवक भाग निकले। पुलिस ने मौके से पांच युवकों को दबोच लिया और दो ट्राली-ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। उस पर डीजे काफी ऊंचा बंधा था।

जुलूस के दौरान उपद्रव की खबर मिलते ही एएसपी रितेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और एसपी धवल जायसवाल को जानकारी दी। शाम करीब 5 बजे एसपी धवल जायसवाल कसया थाने पर पहुंच गए। पुलिस एक सभासद समेत बीस लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नगर के प्रिंस जायसवाल की तहरीर पर 14 नामजद समेत अज्ञात पर पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने, मकान पर पथराव समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें