फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाॅलीबाल में गोरखपुर को हरा कुशीनगर की टीम विजयी

Thu, 16 Oct 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वाॅलीबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेपक टकरा (महिला वर्ग) का फाइनल मैच कुशीनगर व गोंडा के बीच खेला गया। इसमें गोंडा की टीम विजयी रही। इसी तरह सेपक टकरा (पुरुष वर्ग) का फाइनल मुकाबला कुशीनगर व देवरिया के बीच खेला गया, जिसमें कुशीनगर विजेता घोषित की गई। वाॅलीबाल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का फाइनल मैच गोरखपुर व कुशीनगर के बीच हुआ, जिसमें कुशीनगर की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीम को डीआईजी शिवासिम्पी चिनप्पा और एसपी केशव कुमार ने ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें