फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर पिंक और कुशीनगर ब्लू ने जीता हॉकी का मैत्री मैच

Sat, 08 Nov 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
रविंद्र नगर स्टेडियम में हॉकी खेलते प्रतिभागी। स्रोत-सोशल मीडिया     
विज्ञापन
पडरौना। भारतीय हॉकी के सौ वर्ष पूरे होने पर जिला स्टेडियम में शुक्रवार को हाॅकी एसोशिएशन व जिला खेल कार्यालाय कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधान में हॉकी का मैत्री मैच आयोजित हुआ। इसमें बालिक वर्ग के बीच हुई हुई हाॅकी प्रतियोगिता में कुशीनगर पिंक और बालक वर्ग के कुशीनगर ब्लू की टीम विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर हॉकी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी व सचिव प्रियेश पांडेय ने पुष्प अर्पित कर कराया। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में पहला मुकाबला कुशीनगर रेड बालिका बनाम कुशीनगर पिंक बालिका के बीच हुआ। इसमें दोनों टीम का स्कोर 1-1 से बराबर रहा। निर्णायक मंडल ने हार जीत का निर्णय पेनेल्टी स्टोक से किया, जिसमें कुशीनगर पिंक 2-0 से विजयी घोषित हुई।
इसी तरह दूसरा मैच कुशीनगर व्हाइट बालक बनाम कुशीनगर ब्लू बालक के बीच खेला गया। इसमें 2-1 से कुशीनगर ब्लू बालक वर्ग की टरीम विजयी रही। मैच के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। अंत में क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जवाहर लाल मुंशी, आजाद अंसारी, सत्येंद्र सिंह, विनीत बंटी, दिनेश सिंह, कविंद्र सिंह, चंदन दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें