फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहे दोे तस्कर गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सदर कोतवाली के बांसी पुलिस चौकी के पास पुलिस ने कार से बिहार ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित शराब की खेप बृहस्पतिवार को बरामद की। पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर बिहार और हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। आराेपियों ने पूछताछ में बताया कि वह काफी दिन से हरियाणा से शराब की खेप कार में छिपाकर बिहार में ले जाकर बेचते थे।
विज्ञापन

कोतवाल रवि राय ने बताया कि बिहार बाॅर्डर से बढ़ती शराब की तस्करी को देखते हुए सक्रियता बढ़ाई गई है। पडरौना कोतवाली के बांसी चौकी के रास्ते सुबह एक लाल रंग की कार को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान कार में 148 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब मिली। कार में सवार दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इसकी पहचान संजय निवासी ग्राम अहमदपुर माजरा थाना गोहाना जिला सोनिपत हरियाणा, चंदन लालदेव निवासी ग्राम वार्ड नंबर आठ विओनी पोस्ट कुसोधर थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि काफी दिन से इस रूट से कार में छिपाकर शराब बिहार में पहुंचा रहे थे। इसके एवज में मोटी कमाई होती है।
विज्ञापन

हरियाणा से बिहार तक नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस को तस्करों के मोबाइल कई नंबर मिले हैं, इसकी मदद से पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों तक पहुंचने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें