फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइबर जालसाजों को गिरफ्तार कर ले गई हरियाणा पुलिस

Fri, 11 Jul 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाने पर बुधवार को हरियाणा पुलिस पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दो साइबर जालसाजों को गिरफ्तार कर साथ ले गई। पुलिस के अनुसार हरियाणा में हुए साइबर फ्राॅड के मामले में दोनों आरोपी हैं। इन पर पीड़ित के खाते से रकम मंगाकर उसे बिहार के एक युवक के खाते में भेजने का आरोप है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम हरियाणा पुलिस की टीम कुशीनगर पहुंची। हरियाणा की टीम ने तमकुहीराज पुलिस से थाना क्षेत्र के गांव कोइंदी बरियारपुर निवासी श्यामदयाल और तमकुही बैरियर निवासी सलाउद्दीन के बारे में पता लगाया। इसके बाद हरियाणा पुलिस तमकुहीराज पुलिस के साथ आरोपियों के घर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी साइबर अपराध में शामिल थे। पुलिस की जांच में पता चला कि जालसाजी की रकम मांगने अपने खाते में मंगवाने के बाद बिहार के एक युवक के खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। करीब तीन घंटे से पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर शाम को जरूरी औपचारिकता पूरा करने के बाद हरियाणा पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें