फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 से

Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में 14 व 15 जुलाई को जनपद स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग की तैराकी बालक/बालिका प्रतियोगिता, एथलेटिक्स बालक/बालिका प्रतियोगिता व हॉकी बालक प्रतियोगिता का आयोजन 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगा। इसी तरह जिला स्तरीय जूनियर आयु वर्ग की फुटबाॅल बालक प्रतियोगिता, कुश्ती बालक प्रतियोगिता और बास्केटबाल की बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं 15 जुलाई को आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अधिक से अधिक प्रतिभागी शामिल हों इसके लिए जिले के सभी स्कूल, कॉलेज व क्लब संचालकों को पत्र भेज दिया गया है। व्यक्तिगत खेलो में प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ टीम गेम में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें