फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो स्कूलों की जांच के लिए पहुंची टीम, नहीं मिले प्रबंधक व प्रधानाचार्य

Fri, 11 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता से जुड़ी पत्रावलियों के साथ एसडीएम ने किया तलब
विज्ञापन

तमकुहीराज। डीएम के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा व बीईओ तमकुहीराज सुधीर कुमार की अगुआई में टीम तहसील क्षेत्र के दो निजी विद्यालयों में जांच के लिए पहुंची। दोनों विद्यालयों लचर व्यवस्था देख एसडीएम ने बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रबंधक व प्रधानाचार्य विद्यालय में मौजूद नहीं होने के चलते स्कूल की मान्यता से जुड़ी जानकारी नहीं मिल सकी। विद्यालय के जिम्मेदारों को एसडीएम ने मान्यता की पात्रावलियों के साथ शुक्रवार को कार्यालय में तलब किया है। इसकी जानकारी के बाद निजी विद्यालयों के संचालकों में हड़कंप है।

बिना मान्यता के संचालित निजी विद्यालयों के ऊपर नकेल कसने के लिए बीते दिनों डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील क्षेत्र के एसडीएम, सीओ और ब्लॉक के बीईओ के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा व बीईओ तमकुहीराज सुधीर कुमार के अगुआई में टीम तहसील क्षेत्र के दो निजी विद्यालयों की जांच के लिए पहुंची। टीम ने उजारनाथ के एओ पब्लिक स्कूल व ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की जांच की। जांच के दौरान दोनों निजी विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य विद्यालय में मौजूद नहीं रहे। मौजूद स्टाफ की मौजूदगी में की गई जांच में सुरक्षा के लिए जरूरी बाउंड्रीवॉल, बाथरुम, कक्षा कक्ष आदि निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा ने बताया दोनों निजी विद्यालयों शैक्षणिक माहौल के निर्धारित व्यवस्थाएं बेहतर नहीं मिली हैं। विद्यालयों प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्रावलियों के साथ शुक्रवार को कार्यालय बुलाया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें