फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लगते ही फिर जला ट्रांसफाॅर्मर, लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jul 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-ढोरही में ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि को लेकर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन, तीन दिन से 35 घरों में अंधेरा
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगियया/मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के ढोरही गांव में सोमवार की देर रात 10 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर अचानक जल गया, जिसके बाद करीब 35 घरों में अंधेरा छा गया। उपभोक्ताओं के शिकायत के बाद बुधवार की देर शाम को मरम्मत कराकर ट्रांसफाॅर्मर लगवाया गया। वो भी जल गया। बृहस्पतिवार की सुबह उपभोक्ताओं ने गांव में बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। सदर विधायक से मिलकर ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि कराने की मांग की।
विज्ञापन


कोटवा बिजली घर से ढोरही गांव में बिजली की आपूर्ति होती है। सोमवार की रात को अचानक ओवरलोड के कारण ट्रांसफाॅर्मर जल गया। 10 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से करीब 35 घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर बिजली निगम ने मरम्मत कर ट्रांसफाॅर्मर को बुधवार की देर शाम लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई, लेकिन कुछ देर बाद वो भी जल गया। बृहस्पतिवार की सुबह उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उपभोक्ताओं ने सदर विधायक मनीष जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर क्षमता वृद्धि करते हुए 63 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान नागेंद्र यादव, उदयभान मिश्र, पुन्नू मिश्र, सुदर्शन कुशवाहा, विजय, त्रिवेणी, सत्यप्रकाश, धनराज, रामाधार, अनिल सहित तमाम उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें