फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डेंगू-मलेरिया के मरीज बढ़े स्वास्थ्य महकमा लापरवाह

Mon, 14 Jul 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मच्छर जनित रोगों के मामले जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं नजर आ रहा है। बीते छह माह में जिले में डेंगू के कुल 20 और मलेरिया के आठ मामले सामने आए हैं। वहीं दो मरीजों में कालाजार की पुष्टि भी हुई है। यहां मलेरिया के साथ-साथ डेंगू के रोगियों की संख्या भी ज्यादा है।
विज्ञापन

बारिश के समय में मच्छर जनित रोग की समस्या ज्यादा होती है। विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संचालन किया जा रहा है, लेकिन जागरूकता के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। शहर हो या गांव कहीं भी सफाई की व्यवस्था बेहतर नहीं है। भरी नालियाें से उठती दुर्गंध इस बात की गवाही दे रही है। नाली व कूड़े में मच्छर पनप रहे हैं। संचारी रोग अभियान के तहत फाॅगिंग, साफ-सफाई, झाड़ियों की कटान की जानी है, लेकिन यहां इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। आलम यह है कि जिले में मच्छर जनित रोग बढ़ रहे हैं। वहीं डेंगू के कुल 20, एईएस के कुल सात, स्क्रब टाइफस के छह, चिकनगुनिया के चार और कालाजार के कुल दो मामले विभाग में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें