तमकुहीराज। तरयासुजान बिजली घर से अघोषित बिजली कटौती के कारण ग्रामीण इलाकों के लोग परेशान हैं। तरयासुजान बिजली उपकेंद्र के जिम्मेदार सरकारी नंबर स्विच ऑफ कर देते हैं इसके कारण लोगों को बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाता है। रविवार सुबह से इस बिजली घर से आपूर्ति बाधित है, इसके कारण पूरे दिन लोग परेशान रहे।
ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश के बावजूद तरयासुजान बिजलघर से जुड़े गांवों में आपूर्ति की स्थिति अत्यंत दयनीय है और 24 घंटे में चार से छह घण्टे ही नियमित बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। क्षेत्र के अनूप रावत, अवधेश राय, आशुतोष राय, विनोद शर्मा, अमित कुमार, राहुल कुमार आदि का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती के कारण उमस भरे मौसम में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।