फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बकाया की मांग, आशाओं ने दी अभियान के बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 11 Jul 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। सीएचसी विशुनपुरा पर बृहस्पतिवार को दो महीने की प्रोत्साहन राशि और राज्य बजट नहीं देने का आरोप लगाकर आशा संगिनी और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी से तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन

नाराज आशाओं ने एकाउंटेंट को भी कुछ देर के लिए धरने के बीच में बैठा लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और किसी तरह सीएचसी प्रभारी को वहा से हटवाया। आशाओं का आरोप था कि सभी ब्लॉकों में प्रोत्साहन राशि दे दी गई है, लेकिन इस ब्लॉक में लापरवाही के कारण उन्हें अबतक राशि नहीं मिली है। इस दौरान सीएचसी पर अफरा-तफरी मची रही। शुक्रवार 11 जुलाई से आशाओं ने दस्तक अभियान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
आशा कर्मी और संगिनियों ने सीएमओ और सीएचसी प्रभारी को कुछ दिन पहले पत्रक सौंपकर मार्च और जून की प्रोत्साहन राशि और राज्य बजट देने की मांग की थी। इसमें चेतावनी दी गई थी कि अगर 10 जुलाई तक उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती है तो वह धरना देंगी।
विज्ञापन

11 जुलाई से दस्तक अभियान का बहिष्कार करेंगी। ज्ञापन के बाद भी जब उनकी मांग नहीं पूरी हुई तो बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे सभी आशा कर्मी और संगिनियों ने सीएचसी पर पहुंचकर धरना देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें