फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर अब पिछड़ेपन की पहचान नहीं, बन रहा विकास का मॉडल

विज्ञापन
तमकुहीराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी के स्टॉल का अवलोकन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुशीनगर। सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा कि एक दशक पहले कुशीनगर बीमारी, माफिया और बदहाल कानून व्यवस्था की पहचान बन चुका था, लेकिन आज यह विकास की नई इबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने जिले को मेडिकल कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और कृषि विश्वविद्यालय जैसी बड़ी सौगातें दी हैं और आने वाले समय में कुशीनगर पूर्वांचल के विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। महात्मा बुद्ध और तीर्थंकर की चर्चा करते हुए कहा कि फाजिलनगर का अब नाम पावागढ़ होगा।
विज्ञापन


मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के एनएचएआई के हरिहरपुर मैदान में तमकुहीराज, फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम का 34 मिनट का संबोधन विकास के साथ-साथ कानून व्यवस्था, राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर केंद्रित रहा।



उन्होंने ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले जिले में इंसेफ्लाइटिस से मासूमों की मौत होती थी, माफिया हावी थे और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता था। आज सरकार ने गरीबों को आवास, शौचालय, राशन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने बताया कि कुशीनगर में 90 हजार से अधिक गरीब परिवारों को आवास और करीब 3.90 लाख शौचालय दिए गए हैं।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने से निवेश बढ़ा है और इसका सीधा लाभ युवाओं को रोजगार के रूप में मिल रहा है। सरकार स्वरोजगार और नौकरी के नए अवसर सृजित करने के लिए लगातार काम कर रही है। पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में माफिया और अपराधियों का बोल-बाला नहीं, आम लोगों के हक और उनके सम्मान की रक्षा हो रही है।



सीएम योगी ने कहा कि जिले में बड़ी और महत्वपूर्ण सड़कों को चौड़ा किया जाएगा, जहां तीन मीटर चौड़ी सड़कें हैं, उन्हें सात मीटर तक विकसित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की नीतियों ने कुशीनगर को पीछे धकेला, लेकिन अब जिले को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम तेजी से किया जा रहा है। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पर्यटन और ग्रामीण विकास से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात दी। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र और सहायता राशि भी वितरित की।

तमकुहीराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी के स्टॉल का अवलोकन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- फोटो : Samvad

तमकुहीराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी के स्टॉल का अवलोकन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- फोटो : Samvad

तमकुहीराज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदर्शनी के स्टॉल का अवलोकन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें