फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानदेय के लिए मनरेगा कर्मी हड़ताल पर

Wed, 03 Jun 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विशुनपुरा ब्लॉक के बीडीओ को ज्ञापन सौंपते मनरेगा कर्मी।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Family
विज्ञापन
मंसाछापर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर विशुनपुरा ब्लॉक के मनरेगा कर्मियों एवं ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से बेमियादी कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

ब्लॉक के समस्त मनरेगा कर्मी, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं लेखा सहायक हड़ताल पर रहेंगे। संगठन का कहना है कि बकाया मानदेय, मानदेय वृद्धि, एचआर पॉलिसी सहित अन्य लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही ज्ञापन में कहा है कि प्रांतीय नेतृत्व के अगले निर्देश तक कर्मचारियों पर कार्य करने का किसी प्रकार का दबाव न बनाया जाए।
ग्राम रोजगार सेवक संघ विशुनपुरा के अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि सरकार हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। समय से मानदेय नहीं मिलता है और दूसरे विभागों का भी कार्य करवाया जाता है। जब तक हम लोगों के समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल, रामदेव प्रजापति, अशोक प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर सुबाष प्रसाद, निवेदिता, सुनीता सिंह, आदि मौजूद रही।
ग्राम रोजगार सेवकों के हड़ताल पर चले जाने से मनरेगा कार्योंके प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मनरेगा में ग्राम रोजगार सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गाम पंचायतों से जुड़े प्रतिनिधियों ने ग्राम रोजगार सेवकों की मांगों पर ध्यान देने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें