फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर महोत्सव : शिवघाट पर शंखनाद के बीच हुई आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर महोत्सव : शिवघाट पर शंखनाद के बीच हुई आरती
विज्ञापन

सेवरही/तमकुहीरोड। कुशीनगर महोत्सव के छठें दिन शुक्रवार को सेवरही के बांसी नदी तट स्थित शिवाघाट पर गंगा महाआरती का आयोजन हुआ। इसमें बनारस से आए पंडितों ने शंखनाद के साथ गंगा महाआरती संपन्न कराई।
इसके पहले कलाकारों ने भक्ति गीतों की ऐसी समां बांधी कि लोग झूम उठे। इस दौरान देवरिया के सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि प्राचीन काल से गंगा की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य प्राचीन धरोहरों और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना तथा प्रतिभाओं को सम्मान देना है।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। उसके बाद गंगा आरती के लिए बनारस से आए पंडितों ने विधि विधान से पूजा कर शंख ध्वनि के बीच गंगा आरती कराई। कलाकारों और भजन गायकों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान अजय कुमार गुप्ता, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र उर्फ ओसियर सिंह, मायाशंकर, देवेंद्र सिंह, संजीव पांडेय, अनूप राय, बैजनाथ वर्मा, विजय वर्मा, विनयमणि त्रिपाठी, पप्पू जायसवाल, शैलेंद्र मद्धेशिया, जितेंद्र गोड़, अजय गुप्ता, मनोज शर्मा, दीपक जायसवाल, मारकंडेय वर्मा, विनय तिवारी, गिरजाशंकर विश्वकर्मा, मनोज चौरसिया, आलोक जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, मनोज जायसवाल, राधेश्याम पांडेय, आशीष वर्मा, रामनिहोरा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें