फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर : ट्रक से भिड़े बाइक सवार तीन युवक, हालत चिंताजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर : ट्रक से भिड़े बाइक सवार तीन युवक, हालत चिंताजनक
विज्ञापन

दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही से गुरवलिया जाने वाली सड़क पर स्थित ठाड़ीभार पुल पर शनिवार को रात बाइकसवार तीन युवक एक ट्रक से टकरा गए। इस दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की मदद से उन्हें दुदही सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के सखवनिया गांव का निवासी एक युवक अपने दो साथियों के साथ विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम में सुसराल आया था। रात के तकरीबन नौ बजे एक ही बाइक से तीनों युवक घर लौट रहे थे। दुदही-गुरवलिया मार्ग पर ठाड़ीभार पुल पर पहुंचे थे कि एक ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में घायल दो युवक मौके पर बेहोश हो गए, जबकि तीसरे युवक को भी चोट अधिक आई है। वे अपने बारे में कुछ बता पाने में असमर्थ हैं। इन्हें घायल देख ठाड़ीभार के ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को दुदही सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें