फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फलाहारी बाबा के शरीर पर छह जगह मिले चाकू के निशान

Tue, 14 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बरवापट्टी गांव निवासी फलाहारी बाबा की चाकू से वार कर हत्या की गई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गले, बाएं हाथ और सीने पर गहरे जख्म मिले हैं। दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमाॅर्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। गांव से लेकर पोस्टमाॅर्टम हाउस तक पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

श्रीराम जानकी मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक गांव वालों की भीड़ जमी रही। पुलिस का दावा है कि जांच में जुटी टीम बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। फलाहारी बाबा की हत्या के बाद गांव वालों को पुलिस से घटना की जानकारी हुई। गम और गुस्से के बीच मंदिर पर पहुंचे लोगों के गुस्से का सामना पुलिस को करना पड़ा। बरवापट्टी पुलिस नाराज लोगों के निशाने पर रही। लोगों की फलाहारी बाबा के प्रति लगाव और जुड़ाव को देखते हुए पोस्टमाॅर्टम कराने में काफी सतर्कता बरती। सीएमओ से एसपी ने बात कर पोस्टमाॅर्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित करने को कहा गया। सीएमओ के निर्देश पर दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया।
रिपोर्ट के अनुसार फलाहारी बाबा के गले पर दो जगह, सीने पर एक जगह, बाएं हाथ पर तीन जगह चाकू का गहरा जख्म मिला। इस पर गौर करें तो निर्मम तरीके से फलाहारी बाबा की हत्या बदमाशों ने की है। बिहार से सटे होने के कारण पुलिस टीम बिहार में भी बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। तीन-चार बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें