खड्डा। हनुमानगंंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव में आई बरातियों के लिए भोजन बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया। इसके चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया। मौजूद लोग किसी तरह आग बुझाकर झुलसे व्यक्ति को तुर्कहा सीएचसी ले गए, जहां उपचार कर डॉक्टर उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम आगे बढ़ा।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मलहिया निवासी सीरी गौड़ की लड़की की शादी के लिए बृहस्पतिवार की शाम बारात आई थी। इसके लिए परिजन तैयारियों में जुटे थे। शाम करीब छह बजे बारात के लिए भोजन बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया।
आग बुझाते समय लड़की के मामा विक्रम झुलस गए। मौजूद लोग किसी तरह आग पर काबू पाया और विक्रम को तुर्कहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद बरातियों के भोजन बनाने समेत अन्य वैवाहिक कार्यक्रम आगे बढ़ा।