फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन किए बालू को नदी में फेंकवाया

विज्ञापन
हसनगंज अबैध बालू घाट पर जेसीबी से नाव तोड़वाते एसडीएम कल्पना जायसवाल और सीओ पीयूशकान्त राय।संवा - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
खनन किए बालू को नदी में फेंकवाया
विज्ञापन

- एसडीएम और सीओ के आने की जानकारी होते ही फरार हुए खनन कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन की बार-बार मिल रही शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और सीओ ने रविवार को क्षेत्र के कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान खनन कर नदी किनारे रखे गए बालू को अधिकारियों ने नदी में फेंकवाया।
विज्ञापन

एसडीएम कल्पना जायसवाल, सीओ कसया पीयूशकांत राय और एसओ सुधीर कुमार सिंह ने रविवार को क्षेत्र के हसनगंज, कारी टोला, मदरहवा समेत कई नदी घाट पर छापा मारा। हसनगंज में खनन माफियाओं की तरफ से बालू निकलवा कर बेचने के लिए कई ट्राली लदा मिला। इसे एसडीएम ने नदी में फेंकवाते हुए मौके पर मिले नाव को जेसीबी से तोड़वा दिया। हालांकि छापे की जानकारी मिलते ही बालू माफिया मौके से फरार हो गए। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खनन के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा। बालू खनन करते यदि कोई पकड़ा गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें