पडरौना। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली-2026 का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल मतदाताओं की संख्या अब 25,56,814 हो गई है। वर्ष 2021 की मतदाता सूची (24,23,648 वोटर) की तुलना में इस बार 1,33,166 नए मतदाता बढ़े हैं, जो कि 5.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मतदाताओं की संख्या में प्रतिशत के मामले में विकास खंड खड्डा सबसे आगे रहा है। खड्डा में सबसे ज्यादा 10.74 प्रतिशत मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर, विकास खंड दुदही में मतदाताओं का ग्राफ सबसे धीमा रहा, जहां मात्र 0.89 प्रतिशत की ही वृद्धि हुई। अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वैभव मिश्र ने बताया कि यह प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय,खंड विकास कार्यालय और संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय पर किया गया है। निर्वाचक नामावली 12 जून तक निशुल्क निरीक्षण के लिए इन जगहों पर उपलब्ध रहेगी।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली की पुनरीक्षण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जो यह सुनिश्चित करती है कि मतदाता सूची अद्यतन और त्रुटिरहित है। इस प्रक्रिया से मतदाता की संख्या कम होने वाली वृद्धि या कमी का विशेष ध्यान रखा जाता है। निर्वाचन आयोग की तरफ से उपलब्ध कराई गई डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सत्यापन पूरा करा लिया गया है। अंतिम प्रकाशन में जिले के 14 विकास खंडों की 980 ग्राम पंचायतों में अनंतिम सूची में 2409255 मतदाता दर्ज किए गए हैं। जबकि अंतिम प्रकाशन में 25,56,814 मतदाताओं की संख्या दर्ज हुई है। इस तरह मतदाताओं की संख्या में 5.49 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,33,166 मतदाता बढ़े हैं।
00000
12 जून तक करा लें नाम व विवरण का सत्यापन
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिले की पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वैभव मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के प्रावधानों के अनुसार अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली निर्धारित प्रपत्र-7 पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खंड विकास कार्यालय तथा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी। नामावली ग्राम पंचायत के पंचायत भवन, विद्यालय भवन, साधन सहकारी समिति भवन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य की दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचित अन्य सार्वजनिक भवनों पर भी प्रदर्शित की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 10 से 12 जून तक उपलब्ध निर्वाचक नामावली का नि:शुल्क निरीक्षण कर अपने नाम एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर लें।
000000
विकास खंड ग्राम पंचायत अनंतिम सूची अंतिम प्रकाशन प्रतिशत वृद्धि/ कमी
पडरौना 108 274693 285324 4.53
सेवरही 82 202887 221754 3.30
कसया 19 68267 70723 6.13
हाटा 53 111148 114868 6.33
मोतीचक 64 146487 154545 7.59
रामकोला 41 142405 155902 2.93
कप्तानगंज 76 168337 181353 3.78
विशुनपुरा 81 212498 220812 8.95
सुकरौली 66 139278 147103 6.09
फाजिलनगर 80 169349 178521 6.97
खड्डा 72 169339 186498 10.74
दुदही 66 211716 227421 0.89
नेबुआ नौरंगिया 77 178967 185451 6.63
तमकुहीराज 95 213484 226539 5.11
योग:- 980 2409255 2556814 5.49