फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा विधायक ने समाप्त कराया धरना
विज्ञापन

व्यापारी कर रहे थे दुर्गा पूजा के लिए पंडाल रखने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। कस्बा के व्यापारियों ने रविवार को अपनी दुकानें बंद कर सब्जी मंडी में धरना प्रदर्शन किया। यह लोग दुर्गा पूजा के लिए बनाए जाने वाले पंडाल की जमीन को आबादी की जमीन बताकर हर वर्ष की तरह मूर्ति रखने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे खड्डा के विधायक ने व्यापारियों को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया। इसके बाद व्यापारियों की दुकानें खुलवाईं।
विज्ञापन

बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी बाजार की खाली जमीन पर मूर्ति रखने के लिए नवकुंजल दुर्गा पूजा समिति और जय अंबे दुर्गा पूजा बजरंग दल समिति के कार्यकर्ता तैयारी कर रहे थे। एक स्थानीय व्यक्ति ने इस जमीन को अपनी पैतृक जमीन बताकर मूर्ति रखने से मना कर दिया। इससे नाराज पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर नाराज व्यापारी रविवार को दुकानें बंदकर सब्जी मंडी में धरना देने लगे। सूचना पर पहुंचे खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने व्यापारियों से मांगपत्र लिया और उन्हें समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि जमीन का विवाद फंसाकर किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाया जा सकता है। विधायक ने मौके से एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार से फोन पर कहा कि जमीन के कागजातों की जांच कर लें। तब तक लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए दशहरे में मूर्ति रखने दें। इस दौरान छितौनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय हमदर्द, मनोज गुप्ता, प्रिशु गुप्ता, सुमित गुप्ता, सागर कुशवाहा, कुंदन रौनियार, संदीप कुशवाहा, दिलशाद, तुषार गुप्ता, विष्णु, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें