फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाडा के नोटिस पर कार्यालय पहुंचे भवन स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
कसाडा के नोटिस पर कार्यालय पहुंचे भवन स्वामी
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 26 नवंबर से उड़ान शुरू होनी है। भूमि रजिस्ट्री और मुआवजा के लिए दिए गए नोटिस के तहत सोमवार को भलुही मदारीपट्टी और बेलवा दुर्गा राय के लोग कसाडा कार्यालय पहुंचे। उन लोगों ने नोटिस के बारे में जानकारी ली।
जिला प्रशासन व एएआई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े सभी मानकों को पूरा करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में एयरपोर्ट के बगल स्थित भलुही मदारी पट्टी व बेलवा दुर्गा राय में चिह्नित कुछ भवन और पानी की टंकी को हटाया जाना है। प्रशासन इसके लिए चिह्नित किसानों व भवन स्वामियों के भूमि की रजिस्ट्री व उनका मुआवजा आदि का काम करीब पूरा कर चुका है। शेष लोगों को कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सचिव की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि इस मामले की सुनवाई के लिए एक नवंबर को तिथि नियत की गई थी, लेकिन कोई न तो हाजिर हुआ और न ही किसी ने प्रार्थनापत्र दिया। सचिव ने नोटिस में यह कहा है कि जिनके खिलाफ वाद है, वे लोग आठ नवंबर को न्यायालय अथवा कसाडा कार्यालय में पहुंचकर स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस प्राप्त करने वाले लोग नियत तिथि अर्थात सोमवार को कसाडा कार्यालय पहुंचे। यहां वरिष्ठ लिपिक आशीष द्विवेदी समेत राजस्व कर्मियों सेनोटिस के बावत जानकारी लेनी शुरू की। भवन स्वामियों से बातचीत के दौरान एक राजस्व कर्मी ने यहां तक बोल दिया कि हम लोगों को यह आदेश सिर्फ मौखिक मिला है। जबकि बाद में वह विभागीय उच्चाधिकारी को बुलाकर मौजूद भवन स्वामियों से बातचीत कराने व उनकी समस्याओं को दूर करने की बात कहकर कसाडा कार्यालय से चला गया। उधर, वरिष्ठ लिपिक सादे कागज पर कार्यालय पहुंचे भवन स्वामियों के नाम, मोबाइल नंबर व गांव का नाम अंकित कराया। हस्ताक्षर करने वालों में नंदकिशोर राय, अंकित राय, महेंद्र गुुप्ता, सुखपाल समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें