फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेमीफाइनल मैच में कानपुर विजयी

Sat, 11 Jan 2025 03:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूएन पीजी कॉलेज के खेल मैदान में 17वें वर्ष स्व. कृष्णा साहा व स्व. विमलेश मल्ल की स्मृति में आयोजित क्वालिटी टीवीएस कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मुकाबले का दौर जारी रहा। छठवें दिन शुक्रवार को मेजबान पडरौना और कानपुर के बीच ग्रुप बी का सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें कानपुर की टीम ने पडरौना को दो विकेट से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन

64 रनों की शानदार पारी खेलते हुए चार विकेट लेने वाले पडरौना के खिलाड़ी दिग्विजय यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पडरौना टीम के कप्तान चंदन गौड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज के रूप में आए अमन तिवारी का विकेट शून्य के स्कोर पर गिर गया। इंजेश और गोविंद ने कुछ देर तक पारी को संभाला, लेकिन जब इन दोनों का विकेट गिरा तो टीम संघर्ष करती नजर आई। मध्यक्रम में खेलने आए दिग्विजय यादव और मेहताब ने रन गति में इजाफा किया और एक अच्छी साझेदारी की बदौलत टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया। 23वें ओवर की गेंदबाजी में सभी विकेट खोकर पडरौना की टीम 153 रन का स्कोर बना सकी। इसमें दिग्विजय ने 64, इंजेश ने 16, शिवेंद्र ने 14, किशन साहा ने 13, प्रिंस ने 12 रनों का योगदान दिया। वहीं, कानपुर की तरफ से गौरव ने चार, शुभम व सूरज ने दो-दो, तरुण व नीरज ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम की शुरुआत ठीक रही। 26 व 27 रन के स्कोर पर क्रमश: दो विकेट गिरे, लेकिन इसके बाद खेलने आए जयदीप व सलमान ने पारी को संभाला। 24वें ओवर की गेंदबाजी में कानपुर की टीम ने तीन विकेट शेष रहते ही मेजबान टीम पडरौना को पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। े

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें