फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विशुनपुरा को हराकर कनौरा ने जीता फाइनल मैच

Sun, 11 May 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के त्रिमुहानी घाट पर स्वर्गीय पानमती देवी की पुंयतिथि पर शनिवार को आयोजित क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें कनौरा की टीम ने विशुनपुरा की टीम को एक रन से हराकर विजेता घोषित हुई। मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार कनौरा के खिलाड़ी उस्मान अंसारी ने जीता।
विज्ञापन

विशुनपुरा की टीम ने टाॅस जीतकर पहले कनौरा की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। कुल 12 ओभर की मैच में कनौरा की टीम ने छह विकेट गंवा कर 185 रन बनाए। निर्धारित इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशुनपुरा की टीम ने 12 ओभर में पांच विकेट गंवा कर कुल 184 रन बनाए। इस तहर कनौरा की टीम विजेता घोषित हुई। अंत में आयोजन समिति ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैच के अम्पायर मनोज निशाद और कमेंट्रेटर दीपक उपाध्याय व वाहिद सिद्दिकी रहे।
इस दौरान रविंद्र कुशवाहा, विरेंद्र सिंह कुशवाहा, पुष्पा देवी, श्रीकांत मिश्र, नंदलाल विद्रोही, महंथ कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, डॉ. रामप्रसाद यादव, नृपेस उपाध्याय, अंशुमान चौबे, प्रिंस कुशवाहा, ओंकालेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें