फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : हाटा को हरा रामपुर कारखाना विजयी

Tue, 14 Oct 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में सम्मानित प्रतिभागी। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
बोदरवार। क्षेत्र के बनकटा बाजार में सोमवार को शहीद अमर सिंह की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें हाटा और रामपुर कारखाना के बीच हुई कबड्डी के फाइलन मुकाबले में रामपुर कारखाना विजेता घोषित हुआ।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में भटनी, रामपुर कारखाना, कुबेरस्थान, कालाबीर, हाटा, पैकौली, सोहनी, परसिया इंदरपुर, मठिया, खोखिया और बनकटा की टीमाें ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच बनकटा और मठिया के बीच खेला गया। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ दुर्गेश दूबे, उत्तम शुक्ला, नर्वदा सिंह व धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
कबड्डी का सेमीफाइनल मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें रामपुर कारखाना ने सोहनी को 31-29 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबला रामपुर कारखाना और हाटा के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर कारखाना ने हाटा को 34-22 के अंतर से पराजित विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अंत में मुख्य अतिथि ऋषि तिवारी व संजय सिंह मुन्ना ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें