फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: त्योहारों पर घर लौटने की राह मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी में जुटे लोगों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन


दिल्ली रूट को छोड़कर दूसरे प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का अभाव
कप्तानगंज। दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश नियमित ट्रेनों में 27 अक्तूबर तक सभी श्रेणियों में सीटें फुल हैं। दूसरी तरफ स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध होने के बाद भी यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।
त्योहारों में बड़े पैमाने पर जनपद लौटने वालों और पर्याप्त ट्रेनों के अभाव में जनपदवासियों को घर लौटने में परेशानी हो रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और जम्मू-कश्मीर से आने-जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। दिल्ली रूट के अलावा दूसरे प्रमुख शहरों के लिए पर्याप्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन

कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से कप्तानगंज-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर 20 जोड़ी से अधिक नियमित और स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है। इसके बावजूद त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ के मुकाबले सीटें कम पड़ रही हैं। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से कुशीनगर के अलावा पड़ोसी जिला महराजगंज और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।
दिल्ली के साथ मुंबई और जम्मू-कश्मीर रूट पर भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए जूझना पड़ रहा है। कप्तानगंज से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 24, थर्ड एसी और टू टियर एसी में पांच-पांच नंबर की वेटिंग है। सप्तक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर में 25, थर्ड एसी में 20 और टू टियर एसी में 10 नंबर की वेटिंग चल रही है। दिल्ली से कप्तानगंज आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में वेटिंग 74 तक पहुंच गई है।
थर्ड एसी में 20 और टू टियर एसी में 15 नंबर की वेटिंग है। सप्तक्रांति सुपरफास्ट में सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। मुंबई रूट पर भी यही स्थिति है। कप्तानगंज से मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 15, थर्ड एसी और टू टियर एसी में पांच-पांच नंबर की वेटिंग है। मुंबई से कप्तानगंज आने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 84, थर्ड एसी में 55 और टू टियर एसी में 22 नंबर की वेटिंग चल रही है।
कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस के स्लीपर में 28, थर्ड एसी में 10 और टू टियर एसी में 15 नंबर की वेटिंग है। यह स्थिति 29 अक्तूबर तक बनी हुई है। कोलकाता से कप्तानगंज आने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस के स्लीपर में 69, थर्ड एसी में 21 और टू टियर एसी में 17 नंबर की वेटिंग 27 अक्तूबर तक है। जम्मू-कश्मीर रूट पर भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। कप्तानगंज से जम्मू जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस में 26 अक्तूबर तक सभी श्रेणियों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। जम्मू से कप्तानगंज आने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर में 90, थर्ड एसी में 76 और टू टियर एसी में 38 नंबर की वेटिंग 28 अक्तूबर तक है।
स्पेशल ट्रेनों में सीटें, लेकिन जानकारी का अभाव
कप्तानगंज। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोटा, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कानपुर और अयोध्या समेत कई शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। त्योहारों के दौरान इन सभी रूटों पर नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता सीमित हो गई है। यात्रियों को उम्मीद है कि स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने से राहत मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि कई स्पेशल ट्रेनों में 100 से अधिक सीटें खाली हैं। इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिल जाएगा। लेकिन संचालित इन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी यात्रियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे लोगों को इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। कस्बा के सुरेश खेतान, आशीष अग्रवाल, शिवम जायसवाल आदि का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन और स्पेशल ट्रेनों की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है। ताकि घर लौटने वाले लोगों को कन्फर्म टिकट मिल सके।
स्पेशल ट्रेनों खाली है सीट
कप्तानगंज। छपरा से आनंद विहार जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 300 सीट, लोकहा बाजार से आनंद विहार स्पेशल के स्लीपर में 356, थर्ड एसी में 59, टू टियर एसी में 24 सीट खाली है। मोतिहारी-आनंद विहार जाने वाली अमृत भारत स्पेशल ट्रेन में 55 सीट, छपरा आनंद विहार स्लीपर में 186, थर्ड एसी में 121, टू टियर एसी में 347 सीट खाली है। इसी तरह दरभंगा नई दिल्ली के स्लीपर में 182, थर्ड एसी में 306, आनंद विहार से कप्तानगंज आने वाली आनंद विहार पुनिया कोर्ट स्लीपर में आर एसी 133, आनंद विहार मुजफरपुर के स्लीपर के आरएसी में 115 सीट खाली है।
विज्ञापन


वर्जनत्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। संचालित स्पेशल ट्रेनों के प्रचार प्रसार के लिए संबंधित को निर्देश दे दिया गया है। सभी रेलवे स्टेशन और टिकट काउंटर के अलावा रेलवे की वेबसाइड पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।
- महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें