फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्राथमिक विद्यालयों का जाना हाल

विज्ञापन
रामकोला क्षेत्र के सिधावे के पठान पट्टी में प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था की जांच करते ज्वाइंट - फोटो : Archive
विज्ञापन
रामकोला। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी ने बुधवार को ग्राम पंचायतों और प्राथमिक विद्यालयों का जायजा लिया। कुसम्हा आरआरसी में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कूड़े की छंटाई कर रही थीं। उन्होंने महिलाओं के कार्यों की जानकारी ली और सेंटर की व्यवस्थाओं को देखा। प्राथमिक विद्यालय पठानपट्टी के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक मौजूद मिले। शिक्षिका जयंती शुक्ला दो दिन से अनुपस्थित पाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री शकुंतला देवी मौके पर मौजूद थी। प्राथमिक विद्यालय कठकुइया में 10:27 बजे तक बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। किचन शेड जर्जर मिला और एक कमरे में ही भोजन बनाया जा रहा था। मेन्यू के अनुसार बुधवार को बच्चों को दूध भी नहीं दिया गया था।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जिम्मेदारों को सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें