फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हरतालिका तीज पर हल्के गहने खरीद रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हरतालिका तीज पर्व नजदीक आते ही शहर के आभूषण बाजार में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं पर्व के लिए सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर रही हैं। सोने की कीमत अधिक होने के कारण इस बार ग्राहक भारी गहनों के बजाय हल्के और बजट में आने वाले आभूषणों को अधिक पसंद कर रहे हैं। बाजार में अंगूठी, नथिया, मंगलसूत्र, कान की बाली, पायल और चांदी की बिछिया की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

सराफा दुकानदारों के अनुसार तीज पर महिलाएं नए आभूषण खरीदने के साथ पुराने गहनों की मरम्मत और पॉलिश भी करा रही हैं। कई ग्राहक कम वजन के आकर्षक डिजाइन वाले गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज में डायमंड ज्वेलरी में 100 प्रतिशत, गोल्ड ज्वेलरी में 30 प्रतिशत और सिल्वर ज्वेलरी में 25 प्रतिशत छूट के अलावा उपहार और अन्य आकर्षक ऑफर भी शुरू किए हैं।
सराफा कारोबारी उमंग खेतान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से महिलाओं की खरीदारी बढ़ी है। सोने के दाम अधिक होने से ग्राहक दो से पांच ग्राम तक के आभूषणों की मांग कर रहे हैं। तीज को लेकर अगले एक-दो दिनों में बाजार में और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। संजीव कुमार ने बताया कि हरतालिका तीन पर्व के दौरान चांदी के आभूषणों की बिक्री भी अच्छी रहने की उम्मीद है। खासकर पायल और बिछिया की मांग अधिक है।
विज्ञापन

ग्राहक रीमा देवी ने बताया कि तीज पर नया गहना खरीदने की परंपरा है। इस बार सोना महंगा होने के कारण उन्होंने हल्की डिजाइन की बाली और अंगूठी पसंद की है। वहीं संगीता गुप्ता ने बताया कि दुकानों पर नए डिजाइन के हल्के गहने उपलब्ध हैं, जो बजट में भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें